अध्यक्ष संगीता वर्मा ने छठ घाट का किया निरीक्षण
BY Anonymous1 Nov 2019 9:34 AM GMT

X
Anonymous1 Nov 2019 9:34 AM GMT
संतकबीरनगर:लोक आस्था के महापर्व छठ की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने सभासदों के साथ आमी नदी घाट का जायजा लिया। वहीं, सफाई कार्य में जुटे कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए खुद से हाथों में झाड़ू थाम कर सफाई भी की। संगीता वर्मा ने कहा कि शुक्रवार शाम तक सभी घाट तैयार हो जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष ने कर्मियों को सभी घाटों की सफाई, घाटों तक पहुंचने के संपर्क पथ को दुरुस्त करने, रोशनी व सुरक्षा के लिए बैरिकेडिग की व्यवस्था करने के लिए पंचायतकर्मियों निर्देश दिया
छठ वर्तियों के लिए चेंज रूम
छठ घाटों पर साफ सफाई से लेकर लाइटिग, शौचालय, व्रतियों के लिए चेंजिग रूम, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। कुछ घाटों पर पहुंचने के लिए मुख्य पथ से घाटों तक के पहुंच पथ का मरम्मत किया जा रहा है।
Next Story