अयोध्या के युवा महन्त जयरामदास बनाये गए राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अयोध्या। श्रीराम आश्रम मन्दिर रामकोट अयोध्या के युवा महन्त जयराम दास जी महाराज को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही यूपी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस पर श्री महन्त ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि हमको जो भी जिम्मेदारी मिली है उसको बाखूबी निभाएंगे और साथ ही संगठन विस्तार हेतु पूरे भारत व अयोध्या में अथक प्रयास करेंगे। हिंदूओं का सतत उत्थान व देश का विकास- उत्थान ही मेरा परम् लक्ष्य है।
महन्त जयरामदास महराज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से पूरी अयोध्या के प्रमुख सन्त महन्त ने हर्ष जताया है और कहा है कि जयरामदास जी महाराज की यह मेहनत की देन है। वे हिन्दू समाज व सन्त महन्त के उत्थान हेतु सदैव ततपर रहते है। उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन मजबूत होगा और सभी हिन्दूओ का कल्याण व उत्थान होगा।