Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बुलंदशहर : बस की चपेट में आने से सात की मौत, वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे थे
बुलंदशहर : बस की चपेट में आने से सात की मौत, वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे थे
BY Anonymous11 Oct 2019 2:13 AM GMT

X
Anonymous11 Oct 2019 2:13 AM GMT
नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी।
सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए जबकि मृतक सभी सातों श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।
एसडीएम संजय कुमार, सीओ विक्रम सिंह व नरोरा आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
Next Story




