पारंपारिक भरत मिलाप देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मुरादाबाद बिलारी। नगर के नेहरू मूर्ति पर पारंपारिक भरत मिलाप कार्यक्रम देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
रुस्तमनगर सहसपुर स्थित राजमहल में रामलीला के समापन पर रामलीला के कलाकार भरत मिलाप के लिए नेहरू मूर्ति पर पहुंचे। जहां भारी तादाद में पहुंचे लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम,लक्ष्मण, सीता आदि का स्वागत किया। इस दौरान भरत मिलाप कार्यक्रम का मंचन हुआ।
गुरुवार को शाम के वक्त रामलीला कला मंच झांसी के कलाकार नेहरू मूर्ति पर पहुंचे। जहां राम सोनू ,लक्ष्मण नीतू ,सीता मोनू, सुनील कुमार ने ऋषि वशिष्ठ का रूप धारण किए हुआ था।यहां भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ। जहां वनवास से लौटने के बाद भगवान राम अयोध्या पहुंचे।राम को देखते ही भरत भावविभोर हो गए। इस दौरान राम ने भरत को गले लगा लिया। इस मंचन को देख श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं पुष्प वर्षा की गई। इसके अलावा ढोल नगाड़ों की धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए भी दिखाई दिए।यहां मुख्य रूप से कमेटी के गंगा सहाय गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, सत्यम गुप्ता, दीपक गुप्ता, पर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे।संचालन संजय गुप्ता ने किया।
. रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद