पूर्णाहुति के साथ नवचंडी महायज्ञ का समापन

बिलारी। नवरात्र के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। नवमी का पूजन कर हवन यज्ञ हुआ और बच्चों को जिमाया गया। श्री राम आश्रम काली मंदिर में दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा। इधर नव चंडी महायज्ञ में पूर्णाहुति हुई।प्रधान यज्ञ आचार्य पंडित रामबाबू शास्त्री, राघवेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच जन कल्याण की कामना की। यजमान के रूप में नन्हे राम रामबेटी, देवपाल यादव, माया देवी, अजय राठी शारदा राठी, ठाकुर डंबर सिंह, मोहन लाल शर्मा, स्वामी पूर्णानंद सरस्वती, विनोद कुमार मिश्र, उमाकांत शर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, परितोष पंचोली, अभिषेक शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अशोक माथुर, अरविंद, अजय सक्सेना, रुचि सक्सैना श्वेता सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर श्री राम मंदिर में स्वामी पूर्णानंद सरस्वती द्वारा नवाहन पारायण का विश्राम किया गया। इसके मुख्य यजमान डंबर सिंह रहे।
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद