Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह यादव एवं आदित्य यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शिवपाल सिंह यादव एवं आदित्य यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
X

लखनऊ: 07 अक्टूबर, 2019

पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं पी.सी.एफ. सभापति श्री आदित्य यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री यादव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। विजयादशमी का पर्व हमें उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

Next Story
Share it