Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कोलकाता- जब मां दुर्गा के पंडाल में गूंजा अल्हा हू अकबर तो हुआ बवाल -Video

कोलकाता- जब मां दुर्गा के पंडाल में गूंजा अल्हा हू अकबर तो हुआ बवाल -Video
X

कोलकाता, । पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह मां दुर्गे के भव्य पंडाल लगाए गए हैं। दिलचस्प है कि इस क्रम में कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में अजान भी बजाई गई। अजान के साथ ही हिन्दू मंत्रों और चर्च के बेल की रिकॉर्डिंग भी बजाई गई।

हालांकि, मां दुर्गा के पंडाल पर अजान चलाने पर बवाल भी खड़ा हो गया है। पूजा पंडाल समिति के खिलाफ वकील शान्तनु सिन्हा ने शिकायत की है। वकील सिन्हा ने कहा कि कोई भी मुसलमान हर पांच मिनट में अजान चलाने की सराहना नहीं करेगा। यह पूरी तरह से राजनीतिक है।


समिति पर सवाल खड़े करते हुए वकील ने कहा कि मुझे बताइये कि पूजा पंडाल में अजान बजाना सांप्रदयिक सद्भाव बढ़ाने में कैसे मदद कर सकता है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर यह शिकायत दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद से गीता का पाठ किया जाता है तो मुस्लिम समुदाय को दिक्कत होगी, इस तरह मुझे दुख है कि दुर्गा पूजा के पंडाल में अजान बजाई गई है।

Next Story
Share it