समाजवादी कार्यकर्ताओ पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पूर्व विधायक

सुमित यादव की रिपोर्ट
विकास पुरूष गरीबों, मजलूमों, असहायों, दलितों पिछड़ो के मसीहा पूर्व विधायक मा उदयराज यादव जी ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी से मुलाकात की।
मा उदयराज यादव जी ने अध्यक्ष जी से मिल कर प्रदेश और जिले के राजनीतिक हालातो पर चर्चा की।मा उदयराज यादव जी ने अध्यक्ष जी से जिले और खासकर पुरवा क्षेत्र में हो रहे समाजवादी साथियों के उत्पीड़न को लेकर विस्तार से अध्यक्ष जी से बात की।किस तरह से क्षेत्र के समाजवादी साथियों का पुलिस,अधिकारियों, सत्ता दल के नेताओ द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।लोगों पर अवैध मुकदमे लिखे जा रहे हैं, समाजवादी विचारधारा के प्रधान, ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उनपर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।