नही रहे गरीबो मजलुमो के मसीहा भाल चन्द यादव

वासुदेव यादव
सन्तकबीरनगर 4 अक्टूबर
पूर्व सांसद भालचंद यादव का शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। भालचंद यादव के निधन से उनके गृह जनपद संतकबीरनगर व बस्ती जिला में शोक की लहर है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह संतकबीरनगर की खलीलाबाद सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। लेकिन चुनाव हारकर तीसरे नम्बर पर थे। भालचंद यादव 1999 से 2008 तक सांसद रहे। संसद में उन्होंने दो बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह जिले सन्तकबीरनगर व बस्ती के कद्दावर नेता में गिने जाते थे। मेदांता अस्पताल में दोपहर ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 61 वर्षीय भालचंद यादव संतकबीरनगर के भगता गांव के मूल निवासी थे।
बताते है कि वह पिछले कुछ महीनों से पीलिया से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। गुरुवार सुबह से वह वेंटिलेंटर पर थे। शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया। छात्र जीवन से ही वे संघर्षशील थे। बसपा और सपा नेतृत्व के काफी करीब थे। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर उन्होने पार्टी छोड़ दिया था। बस्ती सदर ब्लॉक के ग्राम पिपरा हिक्का के निवासी एडवोकेट वासुदेव यादव ' प्रेमचंद यादव' सहित उनके निधन पर हर दल के सभी नेताओं ने शोक जताए है। उनके आकस्मिक निधन से सन्तकबीरनगर जिला के लोगों ने एक जमीनी अपना नेता खो दिया है।