Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिहार : कटिहार में 40 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, दो की मौत, सात लापता

बिहार : कटिहार में 40 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, दो की मौत, सात लापता
X

बिहार के कटिहार में महानंदा नदी में एक नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक नाव में 40 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोगों को बचा लिया गया है। सात लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) बचाव कार्य चला रहा है। बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।


घटना शाम करीब सात बजे की है। नाव पश्चिम बंगाल के बाजितपुर से बिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया जा रही थी। जानकारी मिलते ही बारसोई अनुमंडल के अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं।

Next Story
Share it