हैरतंगेज: जमालुद्दीन का दिल दाहिनी तरफ और लिवर व गॉल ब्लैडर बाईं तरफ, फिर भी सामान्य

कुशीनगर, । मानव शरीर में किसी भी अंग के सही जगह पर न होने से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है, लेकिन कुशीनगर के जमालुद्दीन इस मामले में अपवाद है। चिकित्सक भी उनकी शारीरिक बनावट को लेकर काफी हैरत में हैं। उनके शरीर में दिल दाहिनी तरफ है और लिवर व गॉल ब्लैडर बाईं तरफ हैं। इसके बाद शरीर में उनके जरा भी परेशानी नहीं है।
कुशीनगर जिले में पडरौना निवासी जमालुद्दीन पहली नजर में सामान्य दिखते हैं, लेकिन वह नहीं हैं। उनके शरीर के लगभग सभी अंगों गलत साइड में हैं। उनका दिल दाहिनी तरफ है और उनके जिगर (लिवर) और पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) बाईं ओर हैं। शरीर में दिल बायीं तरफ व लीवर व पित्त की थैली दायीं तरफ होती है। यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक व्यक्ति के शरीर में सिर्फ तीन अंग ही नहीं बल्कि सारे अंग उल्टी तरफ हैं। लंबे समय से सामान्य जीवन जी रहे जमालुद्दीन के पेट में दर्द होने पर जब उन्हें गोरखपुर के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया तो जमालुद्दीन की एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। यहां के प्रख्यात बेरियाट्रिक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित ने बताया कि इनके पित्ताशय में पथरी मिली। इनकी पथरी निकालना बेहद मुश्किल है। इनका पित्ताशय बाईं ओर स्थित है। हमें सर्जरी करने के लिए तीन अब थ्री डी लेप्रोस्कोपिक मशीनों की मदद लेनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद जमालुद्दीन अब ठीक हो रहे हैं।
इलाज मुश्किल, खासकर सर्जरी
डॉ. दीक्षित ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के सभी अंगों गलत दिशा में हैं, यह हमारी जानकारी में अपनी तरह का पहला मामला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1643 में किसी व्यक्ति के सभी अंग गलत दिशा में होने का मामला सामने आया था। इस तरह के व्यक्तियों का इलाज मुश्किल है, ऐसे में खासकर जब सर्जरी की आवश्यकता होती है। डा. दीक्षित के अनुसार लाखों लोगों में यह जन्मजात स्थिति किसी एक के साथ होती है। डा. दीक्षित के अनुसार जींस में गड़बड़ी की वजह से शरीर में सारे अंग जन्मजात उल्टी तरफ हो जाते हैं। इनका इलाज भी मुश्किल होता है। ऐसे लोगों में हृदय रोग की आशंका सामान्य की अपेक्षा ज्यादा होती है।
1643 में प्रकाश में आया था पहला मामला
ऐसा मामला पहली बार 1643 में मार्का आरेलियो के पास आया था। अमेरिका गायक व हीरो डोनी आस्मंड के शरीर में अपेंडिक्स बायीं तरफ था जो सामान्य अवस्था में दायीं तरफ होता है। बाद में पता चला कि उनके शरीर के सभी अंग जन्म से ही उल्टी तरफ थे।