वाराणसी के यात्रियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने काशी वासियों से कुशल क्षेम पूछा
वाराणसी
काशी से गुजरात गए लोगों ने मंगलवार को गुजरात विधान सभा सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।गुजरात गये काशी के लोगों ने गुजरात सरकार के स्थानीय महेसाणा जनपद के कड़ी विधानसभा के विधायक करषन भाई सोलंकी के साथ कांति मंदिर गांधी कुटीर तथा गुजरात सचिवालय देखा। यात्रियों ने विधानसभा सचिवालय जाकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने गुजरात विधानसभा के सचिवालय में बनारस से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के। मुलाकात के दौरान यात्रियों ने देखे गए स्थलों और गांव की जानकारी भी ली। इस प्रतिनिधिमंडल में चोलापुर खंड विकास के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बचन सिंह चौहान, गंगापुर इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रणय कुमार सिंह, खुशहाल तिवारी, टीम लीडर रजनीश पाल, विनय सिंह आदि शामिल थे। इसके पूर्व यात्रियों को गांधीनगर में स्थित गांधी मंदिर तथा गांधी कुटीर में महात्मा गांधी के जीवनी से संबंधित म्यूजियम को दिखाया गया। यात्रियों ने अक्षरधाम मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा भी की। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा सिंह रीमा सिंह शांति चौबे , लालती, गुड़िया अनिता राज सुनीता अजय सिंह अशोक चौबे निर्मल सिंह, राजेश सहित कई ग्राम प्रधान व स्वच्छाग्रही शामिल थे।
रिपोर्टर:- राजकुमार गुप्ता वाराणसी