प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ समाजवादीपार्टी का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन

प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन हर जिले की तहसीलों पे किया गया, धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विपिन नागर ने प्रदेश की योगी सरकार पे आरोप लगाया कि आज प्रदेश में जो सरकार चल रही है वो पूरी तरह से जनविरोधी नीतियों की सरकार है, इस सरकार में किसान,नोजवान, छात्र,मजदूर सभी वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुका है। बताया कि महंगाई आसमान छू रही है ,आये दिन पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि की जा रही है,कर्ज माफी का झूठा वादा करके वादाखिलाफी करने के कारण कर्ज में दबा हुआ किसान आत्महत्या को मजबूर है, फसलों का उचित मूल्य नही मिल पा रहा, अनावश्यक रूप से बिजलो दरों में वृद्धि किये जाने से किसान सिंचाई नही कर पा रहा है गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने आजीविका चलाने तक का संकट आ खड़ा हुआ है।पूरे देश और प्रदेश में गुंडाराज कायम है चारो तरह आये दिन लूट,डकैती,अपहरण,बलात्कार,हत्या की घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही है, सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्व्त के कोई काम नही हो रहे! भाजपा के नेता बलात्कार और लूट अपहरण हत्या के मुकदमो में नामजद होने के बाद भी खुले घूम रहे है, सबका साथ सबका विकास का नारा देने वलय सरकार खुलेआम अपराधी ओर बलात्कारियों के साथ खड़ी हुई दिख रही है।छात्र संघ चुनावो पे रोक लगा दी गयी है जबकि खुद की छात्र इकाई होने के बाद भी भाजपा सरकार द्वारा छात्र संघ चुनावो में अपनी निश्चित हार को देखते हुए छात्र संघ चुनावो पे रोक लगा दी गयी है जो कि इनकी मानसिकता को दर्शाता है कि ये लोग तानशाही पे उतर आए है। इस मौके पे पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर,पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सुधीर भाटी,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सुधीर तोमर,रेशपाल अवाना,कवित गुर्जर, दीपक भाटी ,विकास भाटी पल्ला,अक्षय विकल,महेश भाटी,जगवीर नम्बरदार,सुरेन्द्र भाटी,अनिल यादव,सुमित अम्बावता, प्रशांत भाटी,समेत सेकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!