बनारस ज़ोन में बेखौफ अपराधी.. नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारी,ट्रामा सेंटर में मौत.

सोनभद्र में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह को सोमवार की रात लगभग 10 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। नगर पंचायत रेणुकूट के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की ट्रामा सेंटर में मौत. परिवार में मचा कोहराम
भाजपा सरकार बनते ही सबसे शांत जिले में खूनी खेल लगातार जारी है,इसके पहले भी लगभग ढेड़ वर्ष पहले चोपन नगरपंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी उम्भा में भी छह माह पहले नरसंहार हो चुका है
लोगों ने रात से ही सड़क जाम कर रख्खा है मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात दस बजे नकाबपोश छह बदमाश उनके हनुमान सिंह कटरा की दूसरी तरफ दो बाइक खड़ी करके भूतल पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू के पास पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष को कंधे से नीचे सीने पर तीन गोलियां लगी हैं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर भाग गए ।
घायल नगर पंचायत अध्यक्ष को छोटे भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने आसपास के लोगों के सहयोग से हिडाल्को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पिपरी के सीओ ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिव प्रताप सिंह राजनीति से जुड़े हैं, हमले के पीछे वजह भी यही हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।