मुरादाबाद बिलारी में सपा व बसपा के बूथ प्रभारी सम्मेलन लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान
बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर स्थित बोम्बे मेरिज हाल में सपा व बसपा के संयुक्त बूथ प्रभारियों के सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सभी अतिथियों ने लोक सभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल व संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और सभी बूथ प्रभारियों में जोश भर दिया। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान में बोलते हुए कहा कि पहला काम अपने बूथ को मजबूत बनाना है सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिशन 2019 के लक्ष्य को प्राप्त करना है भाजपा सरकार की जनविरोधी योजनाओं को नकारते हुए उन्होंने सपा और बसपा की नीतियां कि नहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के लक्ष्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी सभी से एकजुट होकर अपने बूथ स्तर पर मजबूती से डटे रहने का आह्वान किया प्रधान संगठन के संरक्षक हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट सभी कार्यकर्ताओं में अपने शायराना अंदाज में जोश भर दिया इस मौके पर क्षेत्र के विधायक मौहम्मद फहीम इरफान, प्रधान संगठन के संरक्षक हाजी मोहम्मद उसमान एडवोकेट, बसपा नेता अनिल चौधरी, गुलाब सिंह, मोहम्मद फैसल दद्दा, गजाराम बाल्मीकि, देवेश शर्मा, मोहम्मद रेहान पाशा, डॉक्टर अनीस अहमद, सुरेश यादव, फारूख सैफी, मोहम्मद रिजवान पाशा, शिशुपाल सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, महेश यादव, वासिक अंसारी, मौलाना हसन रजा, भूरे पहलवान, मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी के अलावा समस्त सपा व बसपा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद