Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जनहित की कोई योजना लागू नहीं कर पाई सरकार : माता प्रसाद

जनहित की कोई योजना लागू नहीं कर पाई सरकार : माता प्रसाद
X

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पाडेय ने कहा कि चौकीदार के रहते हुए कई लोग देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए। 16 महीने के कार्यकाल में प्रदेश सरकार जनहित की एक भी योजना लागू नहीं कर पाई। अबतक केवल समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए विकास कायरें उद्घाटन किया जा रहा है।

माता प्रसाद पाडेय शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली के समापन अवसर पर गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधियों की पौबारह है। देवरिया का यौनाचार कांड भाजपा राज के लिए कलंक है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि लेफ्ट, राइट, सेंटर सब तरफ सिर्फ रेप की खबरें हैं। उत्तर प्रदेश की बदनामी तो अब विदेशों तक में हो गई है। कई विदेशी खिलाड़ियों ने तो लखनऊ आने से ही मना कर दिया है। अब तो इस सबका जवाब लेने के लिए जनता समय का इंतजार कर रही है।

विशिष्ट अतिथि सन्तोष यादव सन्नी ने कहा कि कहा कि जातिवाद और सांप्रदायिक उन्माद लोकतंत्र के लिए अभिशाप है। भाजपा जातिवादी राजनीति को सफलता के लिए आसान तरीका मानती है। समाज को बाटना और परस्पर सद्भाव को बिगाड़ना उनकी साजिश का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी सार्थक और सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और जाति-धर्म की विभेदकारी नीतियों से परहेज करती है। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि कहा कि सरकार ने एक साल पहले हुई घटना से सबक नही लिया। मौतों का सिलसिला थमा नहीं है, रोज बच्चे काल के गाल मे समा जा रहे हैं। मेडिकल कालेज में उपकरण खरीदने का पैसा अभी तक खर्च नहीं हो पाया है। 500 बेड का अस्पताल उपकरण की कमी से अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सासद प्रवीण निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। सोलह महीने के शासनकाल में महिलाओं व बच्चियों से बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बच्चियों के परिवार दहशत में है। महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया।

इस अवसर पर जवाहर लाल मौर्य, राममिलन यादव, चन्द्र बली यादव, मोहम्मद मोहसिन खान, अवधेश यादव, फिरंगी प्रसाद विशारद, शारदा देवी, पन्ने लाल पहलवान, राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव, साधु यादव, मनुरोजन यादव, अमरेन्द्र निषाद, सिंहासन यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कीर्ति निधि पाडे, राघवेन्द्र तिवारी राजू, मैना भाई, जयप्रकाश यादव, नमिता सिंह, उर्मिला देवी, रामलखन पासवान, अभिमन्यु यादव, शकील अंसारी, मिर्जा कदीर बेग, पंकज शाही, राजमन यादव, श्याम देव निषाद, अशोक यादव, दयानंद विद्रोही, पप्पू चौधरी, जितेन्द्र यादव, आजम लारी, अखिलेश यादव, गवीश दुबे, बिन्दा देवी, अख्तर जहा, शब्बीर कुरैशी, चर्चिल अधिकारी, एहतेशाम खान, रवींद्र यादव,गिरधारी सिंह, मनमोहन यादव,राजेश यादव, संजय पहलवान, रामनाथ यादव, मुन्नी लाल यादव, संजय यादव, विक्त्रम यादव, देश दीपक यादव, अशोक चौधरी, सोमनाथ यादव, सेराजुदीन रहमानी, रत्‍‌नेश यादव, जवाहर यादव, हीरालाल यादव, वेंकटेश तिवारी, अमरूदीन अंसारी, राजेश यादव लल्लू, रामजतन यादव, नावेद मलिक, देवेंद्र भूषण निषाद, राम प्रवेश यादव, समशेर शाही, खरभान यादव, राम औतार विश्वकर्मा, दीनानाथ आजाद, छोटे लाल राजभर, राजेश सिंह सैथवार, रामा यादव, विकास यादव आदि उपस्थित रहे। छह दिनों तक चली साइकिल यात्रा

समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के युवाओं द्वारा छह अगस्त से शुरू की गई लोकतन्त्र बचाओ, देश बचाओ साईकिल यात्रा मऊ, देवरिया, कुशीनगर होते हुए 10 अगस्त को गोरखपुर क्लब पहुंची थी। आज 11 अगस्त को साईकिल यात्रा गोरखपुर क्लब से गणेश चौक, विजय चौक, बैंक रोड, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, मदीना मस्जिद चौक, घोष कंपनी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, हरिओम नगर होते हुए गोरखपुर क्लब पहुंची। साइकिल यात्रियों के साथ गोरखपुर जिले व महानगर के नेताओं ने भी साइकिल चलाया तथा अखिलेश यादव सरकार द्वारा कराए गए विकास कायरें को जनता को बताया। मुख्य अतिथि ने सभी साइकिल यात्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुनील यादव ठेकमा ने गोरखपुर में हुए जोरदार स्वागत के लिए गोरखपुर के नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Next Story
Share it