Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

देवरिया घटना के विरोध में सपा महिला सभा ने निकाला केंडल मार्च

देवरिया घटना के विरोध में सपा महिला सभा ने निकाला केंडल मार्च
X

इटावा। देवरिया के बालिका संरक्षण गृह कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम नगर पालिका से शास्त्री चौराहे तक कैंडिल मार्च निकाला।

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कार्यकर्ताओं ने की। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की भी मांग की।

यहां सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलाबती राजपूत व जिला उपाध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार हैं वहां-वहां महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार हो रहा है। बेटी बचाओं का नारा देने वालों से ही बेटियां सुरक्षित नही हैं। आरोप लगाया कि कई भाजपा के नेता भी बलत्कार की आरोपी हैं। देश के सबसे बड़े रेप कांड मुजफ्फरपुर जहां 34 बच्चियों का रेप हुआ और अब देवरिया जहां 44 में से 18 बच्चियां गायब हैं, यह जॉच का विषय है। कछुआ और उन्नाव जैसी घटना ने पूरी दुनियां में शर्मशार किया है। इस घटना की निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए जिससे वे चेहरे बेनकाब हों जिन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आजादी के बाद से अब तक जितने बलात्कार हुए उतना पहले कभी नहीं हुआ। जो सरकार बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है, उसे कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। पूरे यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। चारों तरफ जंगल राज है। इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा हो।

केंडल मार्च में सचिन यादव, किशन यादव, सौरभ यादव महामंत्री चन्दन सिंह बघेल ,प्रवक्ता राकेश यादव जी,लोहिया वाहनी के अध्यक्ष राम बाबू, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष एस. एम. मुस्तकीम, छात्र सभा के आशीष यादव जी मौजद रहे।

Next Story
Share it