सपा जिला/महानगर कार्यालय पर समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गयी

लोकतंत्र और समाजवाद विषयक विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार।
विघटनकारी ताकतों से संकट में समाज- शतरुद्र प्रकाश
5 अगस्त 2018 वाराणसी,
आज समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर कार्यालय अर्दली बाजार वाराणसी पर मासिक बैठक एवं पं जनेश्वर मिश्र जी की 86 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव जी ने तथा संचालन महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल जी ने किया। उपस्थित लोगों का आभार जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर एवं महानगर महासचिव जितेंद्र यादव जी ने किया।
मुख्यवक्ता एमएलसी श्री शतरुद्र प्रकाश ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने केन्द्र में कई सरकारों में मंत्री रहने के बावजूद निजी संपत्ति और भ्रष्टाचार से दूर रहकर बेदाग जिंदगी जी। सांप्रदायिकता और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ वह हमेशा संघर्षशील रहे। आज जातिगत व धार्मिक उन्माद पैदा करने वाली विघटनकारी ताकतों से समाज में संकट व्याप्त है, महिलाओं व कन्याओं पर अत्याचार-व्यभिचार चरम पर है।
जनेश्वर मिश्र की 86 वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ पीयूष यादव ने कहा, 'आज समाज गैर बराबरी और राजनीति में नैतिक मूल्यों के हृास की चुनौतियों से जूझ रहा है। समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव ने कहा कि आज समाज गैर बराबरी और राजनीति में नैतिक मूल्यों के हृास की चुनौतियों से जूझ रहा है। इन चुनौतियों का समाधान समाजवादी विचारधारा अपनाकर हो सकता है।
सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। राजनीति को 'सबसे कठिन काम' बताते हुए राजकुमार जायसवाल ने कहा कि इसके लिए नौजवानों को प्रशिक्षित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनानी है तो नौजवानों को प्रशिक्षित करना होगा और किसानों व महिलाओं पर विशेष ध्यान देना होगा।
महिलाओं को पीछे करके मजबूत नहीं कर सकते पार्टी – डॉ रमेश राजभर
जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने कहा कि महिलाओं को पीछे करके हम पार्टी को मजबूत नहीं कर सकते। जो पढ़ी-लिखी महिलाएं काम करना चाहती हैं, उन्हें मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र महिलाओं को सही भागीदारी देना चाहते थे। डॉ रमेश राजभर ने मिश्र को समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया का अक्स बताते हुए कहा कि मिश्र पूरी तरह लोहिया जैसे ही थे।
पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिंह यादव ने इस मौके पर जनेश्वर मिश्र को उनकी 84वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अपनी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे अच्छी नीतियां समाजवादियों की ही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गांवों और शहरों के विकास में संतुलन स्थापित किया था। जहां उसने एक्सप्रेस-वे बनवाए हैं, वहीं कामधेनु योजना समेत अनेक परियोजनाएं चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास पहुंचाया था।
पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी कभी भी जाति पाती में विश्वास नही करते थे। इसीलिए वह अपने नाम के आगे कभी भी टाइटल नही लगाते थे।
मासिक बैठक एवं जयंती कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ,महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री डॉक्टर मनोज राय धूपचण्डी, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल,राजू यादव,आनंद मोहन यादव गुड्डू, पूर्व विधायक महेन्द्र पटेल, इस्तकबाल कुरेशी, अब्दुल्लाह अंसारी, अशफाक अहमद डब्लू, हीरू यादव,पूर्व बिधायक हाजी समद अंसारी , डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी, डॉक्टर सूबेदार सिंह, किशन दिक्षीत, संतोष यादव बबलू , श्रीमती पुतुल यादव,जियालाल राजभर,इरशाद अहमद, लालू यादव, गोपाल पांडेय सुजीत यादव लक्कड़ रामचंद्र यादव सचिन प्रजापति मनीष सिंह कमलाकांत प्रजापति किशन दीक्षित विकास यादव बच्चा सतीश यादव अनिल पटेल डॉ फैसल रहमान दिलीप कश्यप, दीपक सिंह, बिष्णु शर्मा सबानुल मोअज्जम, महेन्द्र यादव,अनिल पटेल,गोपाल पांडेय, सतीश यादव,मनोज यादव पार्षद,गोपाल यादव,पार्षद, पार्षद डॉक्टर प्रशान्त सिंह पिंकू, विजय बहादुर यादव, बाबूलाल यादव, कमलेश पटेल, मनोज सिंह आलोक सोनकर, राज्यवर्धन सिंह मोनू, संतोष यादव बबलू, राधे मोहन चौहान, वीरेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल दिनेश विश्वकर्मा हरिशंकर विश्वकर्मा सोमारू यादव प्रधान राहुल यादव जोहर प्रिंस सियाराम यादव राजेश पासी, अखिलेश यादव, उमेश यादव, अजय प्रकाश राजू, महेश यादव, बंकू यादव, पिंटू यादव, गोपाल यादव, मनोज यादव, शिव प्रसाद गौतम, सत्यनारायण यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।