Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा पूर्व पार्षद ने गोली मारकर की आत्महत्या

मुरादाबाद में भाजपा पूर्व पार्षद ने गोली मारकर की आत्महत्या
X

मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे भाजपा के पूर्व पार्षद निगम शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा इसमें उन्होंने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के तमाम राजनैतिक लोग और गणमान्य लोग पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

पूर्व पार्षद निगम शर्मा के आत्महत्या करने के बारे में सूचना पाकर एएसपी अपर्णा गुप्ता इस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। घटना के संदर्भ में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना के संदर्भ में नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अफसरों का दावा है कि आत्महत्या से पहले निगम शर्मा ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें आत्महत्या के लिए स्वंय को जिम्मेदार ठहराया है। निगम ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इस बारे में परिजनों से बात करके ही स्थित साफ हो सकेगी। निगम शर्मा भाजपा से तीन बार पार्षद रह चुके थे। हाल ही में हुए निगम चुनाव में वह मात्र 67 वोटों से हार गए थे।

Next Story
Share it