Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ढाई वर्ष बाद उत्तर प्रदेश भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित

ढाई वर्ष बाद उत्तर प्रदेश भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित
X

लखनऊ । भारतीय जनता युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी मंगलवार की शाम करीब ढाई वर्ष बाद घोषित कर दी गई। इसके पदाधिकारी मिशन 2019 को लक्ष्य करके बनाये गए हैं। इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी तरजीह दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक भी घोषित किये हैं।

भाजयुमो की इस कार्यकारिणी में दो विधायकों के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके कई प्रमुख पदाधिकारियों को भी मौका मिला है। सूची जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि बहुत ही संतुलित और सभी वर्ग को प्राथमिकता देने वाली यह कार्यकारिणी है। यह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभियान को मजबूती देगी। इस कार्यकारिणी में अवध और पश्चिम क्षेत्र से सात-सात, कानपुर और काशी से पांच-पांच तथा गोरखपुर से अध्यक्ष समेत चार और ब्रज क्षेत्र से तीन पदाधिकारी बनाये गए हैं।

दो विधायकों समेत 12 उपाध्यक्षों के जरिये समीकरण

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष घोषित किये गए हैं। पिछड़ों और दलितों में मजबूत समीकरण बनाने की गरज से दो विधायकों को भी मोर्चा में शामिल किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उभरे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आये हरदोई जिले के विधायक आशीष सिंह आशु को उपाध्यक्ष बनाकर कुर्मी बिरादरी को साधने की पहल की गई है जबकि, बलिया के विधायक धनंजय कन्नौजिया के जरिये दलित वर्ग को साधा गया है। इनके अलावा अंबेडकरनगर के मिथिलेश त्रिपाठी, बांदा के अजीत गुप्ता, प्रतापगढ़ के सूरज सिंह सोमवंशी, मेरठ के वरुण गोयल, लखनऊ के राहुल राज रस्तोगी, मीरजापुर के चेतनारायण सिंह, कानपुर के शिवबीर सिंह भदौरिया, लखनऊ के साकेत शर्मा, वाराणसी की आयुषी श्रीमाली और एटा के अभिषेक दुबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन महामंत्री और दर्जन भर मंत्री घोषित

फैजाबाद के हर्षवद्र्धन सिंह, लखीमपुर के कमलेश मिश्र और सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को महामंत्री बनाया गया, जबकि दर्जन भर मंत्री घोषित किये गए हैं। मंत्री पद पर मेरठ के राहुल त्यागी, मुरादाबाद के राजू कालरा, ललितपुर के प्रशांत द्विवेदी, कानपुर के प्रमोद विश्वकर्मा, बरेली के जवाहर लाल, बुलंदशहर के अखिल कुमार, मथुरा के केके गौतम, आजमगढ़ के पुरुषार्थ सिंह, नोएडा के सतेंद्र नागर, जालौन के विकास श्रीवास्तव बाबा, मुजफ्फरनगर के नितीश मलिक और सहारनपुर के रोहन त्यागी को मौका मिला है। बस्ती के अमरजीत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, इलाहाबाद के धनंजय शुक्ल को मीडिया प्रभारी और लखीमपुर के ललित मिश्र को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

कार्यसमिति में 31 सदस्य

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में 31 सदस्य बनाये गए हैं। इनमें राघवेंद्र तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, रवि कश्यप, चंद्रमौलि सिंह, अजीत यादव, प्रवीन चौहान, नवीन त्यागी, विक्रम पंडित, नवनीत प्रताप राय, हिमांशु पाल, अरुण यादव, अभय सिंह यादव, मनीष पतरे, रवीश शुक्ला, मिथिलेश मल्ल, अनुज सिंह, शिवेंद्र शाही, दिग्विजय सिंह चौहान, अमरजीत श्रीवास्तव, दिव्या चौहान, गणेश जाटव, सूरज मिश्र, भारत शर्मा, प्रियंक पांडेय, सिद्धार्थ अवस्थी, सुदामा दीक्षित, अनुज सैनी, मोहम्मद शरीफ, पुरनेंद्र सिंह, नेहा सिंह और राहुल यादव को सदस्य बनाया गया है।

दस प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक

भाजयुमो के दस प्रकोष्ठ में क्रमश: संयोजक और सह संयोजक भी घोषित किये गए हैं। कुछ प्रकोष्ठ में सिर्फ संयोजक ही बनाये गए हैं। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में अनुभव द्विवेदी और संतोष जायसवाल, स्पोट्र्स कमेटी में सच्चिदानंद राय, कालेज आउटरीच प्रकोष्ठ में अंकुर राणा व नितिन मित्तल, आइटी प्रकोष्ठ में राकेश पांडेय, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में अमित श्रीवास्तव व राहुल गोयल, स्टडी सर्किल प्रकोष्ठ में नैनी गौतम, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में दिवाकर मिश्रा व सौरभ राय, विधि प्रकोष्ठ में अजय राय और मनिंद्र पांडेय, स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ में निखिल त्रिपाठी व आशीष शास्त्री तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ में मीनल पांडेय व ईशू चौरसिया को नामित किया गया है।

सभी छह क्षेत्रों में अध्यक्ष व महामंत्री घोषित

भाजयुमो के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष और महामंत्री घोषित किये गए हैं। एक क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ दो महामंत्रियों की घोषणा की गई है। पश्चिम क्षेत्र में आयुष पवार को अध्यक्ष और संतराम यादव व विजय राज सोनी को महामंत्री बनाया गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास दुबे-अध्यक्ष व अमित बाथम व अग्निवेश चतुर्वेदी को महामंत्री, ब्रज क्षेत्र में मनीष गौतम-अध्यक्ष और सोनू बाल्मिकी व अभिषेक उर्फ गोपाल शर्मा, अवध क्षेत्र में विकास सिंह को अध्यक्ष व डॉ. विजय यादव व रोहित चौधरी पटेल को महामंत्री, काशी क्षेत्र में राजेश राजभर -अध्यक्ष व जैनेंद्र दुबे व वरुण प्रताप सिंह को महामंत्री तथा रणजीत राय बड़े को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष और कन्हैया पासवान व आशुतोष सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का गठन 1978 में कलराज मिश्र के नेतृत्व में किया गया। 1980 में भारतीय जन संघ के भारतीय जनता पार्टी के रूप में पुनर्गठन के साथ ही भाजयुमो का आज के प्रारूप का गठन हुआ। भाजयुमो भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा है।

Next Story
Share it