झांसी में लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

झांसी. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आधा दर्जन युवक एक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए उनसे रहम की भीख मांगती रह गई, लेकिन लड़कों को उस पर रहम नहीं आया और उसे खींचकर झाड़ियों के पीछे ले गए। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियों झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। वीडियो में आधा दर्जन दबंग लड़के नजर आ रहे है जो एक लड़का और लड़की को पकड़े हुए है और खुद को झांसी के चिरगांव कस्बे रहने वाले बता रहे हैं। दबंगों ने लड़के और लड़की के साथ पहले मारपीट की। वीडियों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दबंग लड़के लड़की से किस प्रकार की अभद्रता कर रहे है। इसके बाद बुरी नीयत से दो लड़के उस लड़की को जंगल की ओर जबरन खींचकर ले जाने लगे। लड़की इज्जत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन दबंगों को रहम नहीं आया। दोनों लड़की को जंगल में खसीटते हुए ले गये।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का एक लड़का वीडियो बनाता रहा और बाद में उसे वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किशन नाम के युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 363,354 डी 506 व 7/8 और 721 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को भी आनन-फानन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।