बाबा साहेब के संविधान से चलेगा देश, फिजूल की बातें हैं शरीयत अदालत

मिर्जापुरः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को सत्तेसगढ़ स्थित संत अड़गड़ानंद आश्रम पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने आश्रम में पूजा पाठ किया। संत अड़गड़ानंद के सानिध्य में लगभग आधे घंटे तक रूके। बाद में वापस लौटते समय पत्रकारों से बातचीत की।
केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश की सभी 2 लाख 40 हजार किमी सड़कों का सर्वे कराया गया है। इसके लिए 3 हजार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि सभी सड़कें 25 जुलाई गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
शरीयत अदालत बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश मे भारतीय संविधान के अनुसार ही सब कुछ होगा उसके अलावा कुछ नहीं। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में नवीन तकनीकी प्रयोग होने कारण कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण हो रहा है।
प्रदेश में 25 नए राष्ट्रीय मार्ग घोषणा हो गई है। सपा-बसपा के समय सिर्फ कागज के काम हुआ करते थे। हमारी सरकार ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए विवश किया है।
भविष्य में जो नई सड़कें बनेंगी उन पर पैसेंजर कारों को टोल टैक्स नहीं देना देना पड़े इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। आश्रम से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या मड़िहान पहुंचे, जहां वह संघ से जुड़े अमरीषजी के घर पर निजी कार्यक्रम में भी भाग लिया।