देश में परिवर्तन की लहर : विकास यादव
BY Anonymous22 July 2018 10:50 AM GMT

X
Anonymous22 July 2018 10:50 AM GMT
पुणे : समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने आज पुणे शहर में आयोजित अखिलेश जनक्रांति सायकिल यात्रा का नेतृत्व किया।कार्यक्रम के आयोजन राष्ट्रीय सचिव रतन सोनकर व शहर अध्यक्ष रफ़ीक क़ुरैशी ने किया था।शहर में युवाओं के साथ निकले विकास यादव ने लोगों से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ने की अपील की।भारी बारिश के बीच भी युवाओं का जोश देखने लायक था।इस समय देश भर के विभिन्न राज्यों के दौरे पर निकले विकास यादव ने पुणे में कहा की आज देश में सत्ता के परिवर्तन की लहर चल रही है।देश महँगाई की चपेट में है और वही अराजकता अपनी चरम पर है।आज महिलायें असुरक्षित है और भाजपा वाले सिर्फ़ देश के सामने झूठे आँकड़े पेस कर रहे है।डीज़ल,पेट्रोल के दाम अपने चरम पर है वही डालर के आगे रुपया बेहद कमज़ोर स्थिति में पहुँच गया है।नवजवान रोज़गार माँग रहा है तो लाठी मिल रही।किसान अपना हक़ माँग रहे है जेल मिल रही है।आज स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाले शहरों की पानी निकासी की व्यवस्था तक नहीं कर पाए।समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में परिवर्तन के रास्ते पर निकल पड़ी है और आज पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता गाँव से लेकर शहर तक सड़क से लेकर सदन तक देश भर से आह्वान कर रहे है की सत्ता परिवर्तन देश हित में बहुत ज़रूरी है।समाजवादी युवजन सभा ने समूचे राष्ट्र में जनजागरण का ज़िम्मा संभाल लिया है और लोगों को जागरूक कर रहे है।
Next Story