Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रतिमा यादव रेप एंड मर्डर केस: बेटी के गाँव जांच करने पहुंचें ललई,अखिलेश को सौंपेगें रिपोर्ट

प्रतिमा यादव रेप एंड मर्डर केस: बेटी के गाँव जांच करने पहुंचें ललई,अखिलेश को सौंपेगें रिपोर्ट
X

ललई यादव समेत 6 सदस्यों का जांच दल पहुँचा गाँव।

प्रतापगढ़। जनपद के थाना बाघराय के अंतर्गत ग्राम फत्तूपुर हरिहरपुर की 14 जुलाई को छात्रा प्रतिमा यादव के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या की घटना की जांच हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने छः सदस्यों का जांच दल गठित किया था। पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में सदस्यों की जांच कमेटी आज प्रतापगढ़ के थाना बाघराय के अंतर्गत ग्राम फत्तूपुर हरिहरपुर पहुँची।

जाँच दल के सर्वश्री शैलेंद्र यादव ललई पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक ने कहा भाजपा राज में कलंक करने वाली इस घटना का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लेकर जांच दल भेजा। समाजवादी लोग आपके साथ है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों की इज्जत से अपराधी खिलवाड़ करते हैं हर रोज घटनाएं हो रही है। बच्चियों का स्कूल जाना सुरक्षित नहीं रह गया हैं। राज्य सरकार संवेदनहीन है।

उक्त जांच कमेटी में सर्वश्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई पूर्व मंत्री/विधायक, नफीस अहमद विधायक, प्रमोद मौर्य पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, संग्राम सिंह यादव विधायक, उदयवीर सिंह एम.एल.सी., अरूण वर्मा पूर्व विधायक,सीएन सिंह पूर्व सांसद जिले के वरिष्ठ पदाधिकारीगण शामिल रहे।

Next Story
Share it