Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाषण के बाद PM मोदी की सीट पर जाकर गले मिले राहुल गांधी

भाषण के बाद PM मोदी की सीट पर जाकर गले मिले राहुल गांधी
X

नई दिल्ली. संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही जारी है। आज लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। यह चर्चा 7 घंटे तक चलेगी। इसके बाद शाम 6 बजे वोटिंग होगी। इस चर्चा में बोलने के लिए बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट मिला है। वहीं कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है। अभी बीजेपी सांसद राकेश सिंह अपनी बात रखी। राकेश सिंह के बाद राहुल गांधी अपना पक्ष रख रहे हैं। राफेल के आरोपों के बाद लोकसभा में हंगामा

क्या-क्या कहा राहुल गांधी ने

01. 40 : राहुल के बयान पर सदन में हंगामा, लोकसभा स्पीकर ने सदन को 1.45 बजे तक स्थगित की।

01.35 PM : लोकसभा स्पीकर ने बीच में ही राहुल गांधी ने को टोका और बैठने के लिए कहा। राहुल ने कहा- आप डरो मत

01. 20 PM- पीएम के दबाव में रक्षा मंत्री ने झूठ बोला, जादू से पीएम ने राफेल का दाम बढ़ा दिया। पीएम फ्रांस गए और जहाज का दाम 1600 करोड़ हो गए। राफेल डील पर देश को धोखा दिया गया-राहुल गांधी

-01.12 PM -जहां भी जाते हैं रोजगार की बात करते हैं, कभी कहते हैं पकोड़े बनाओ, कभी दुकान खोलो, रोजगार स्माल और मीडियम बिजनेस लाएंगे, पीएम मोदी ने नोटबंदी की, शायद समझ नहीं थी, किसान, मजदूर, गरीब अपना धंधा कैश से चलाते हैं- राहुल गांधी

-01.11 PM चाइना 50,000 युवाओं को 24 घंटे में रोजगार देता है. आप(सरकार) लोग 24 घंटे में 400 युवाओं को रोजगार देते हो- राहुल गांधी

-01.05 PM : जुमला नंबर 1 -15 लाख रुपए हर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में - राहुल गांधी

-01.04 PMजुमला नंबर 2- दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही- राहुल गांधी

-01.03 PMजुमलों से किसान पीड़ित हैं- राहुल गांधी

Next Story
Share it