Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा की जिला कार्यकरिणी घोषित, महासचिव बदले

सपा की जिला कार्यकरिणी घोषित, महासचिव बदले
X
इलाहाबाद : सपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महासचिव को छोड़कर सभी पुराने पदाधिकारियों को बरकरार रखा गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के साथ बसपा से सपा में शामिल हुए दूधनाथ पटेल को जिला महासचिव नामित किया गया है। यमुनापार के दिनेश पटेल को महासचिव पद से हटा दिया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कृष्णमूर्ति सिंह यादव को फिर जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया है। इन्द्रनाथ मिश्र, मेराज आरिफ व विनय कुशवाहा को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। गुलाब सिंह यादव को फिर से कोषाध्यक्ष बना दिया गया है। पुरानी कार्यकारिणी के 12 सचिवों सहित 47 सदस्यों को भी फिर से शामिल कर लिया गया है।

दानबहादुर मधुर जिला प्रवक्ता पद पर बने रहेंगे

इलाहाबाद। दानबहादुर मधुर सपा के जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी एक बार फिर सौंप दी गई है। वह 12 सालों से पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस पार्टी में शामिल होने से पहले मधुर कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इसलिए उनको तवज्जो दी गई है।

फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष भी नामित

इलाहाबाद। सपा के फ्रंटल संगठनों में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्षों को फिर कमान सौंप दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने महिला सभा की जिला अध्यक्ष संतोष सक्सेना को नामित किया है। इसके साथ मोहम्मद इसराइल पप्पू- अल्संख्यक सभा, वकील सुशील यादव- अधिवक्ता सभा, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा- पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजेश गुप्ता- व्यापार सभा, जितेन्द्र बहादुर पटेल- शिक्षक सभा, त्रिभुवन नाथ यादव- सांस्कृतिक प्रकोष्ठी तथा इन्द्रेश पुष्कर मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं।

Next Story
Share it