Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा को आसानी से हरा देगा महागठबंधन : शिवपाल

भाजपा को आसानी से हरा देगा महागठबंधन : शिवपाल
X

मैनपुरी -अखिलेश यादव सरकार में कद्दावर मंत्री रहे इटावा से विधायक शिवपाल सिंह यादव को भरोसा है कि महागठबंधन के कारण भारतीय जनता पार्टी की हालत पतली हो रही है। महागठबंधन भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में आसानी से हरा देगा।

शिवपाल सिंह यादव आज मैनपुरी में राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं अर्चना राठौर के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश तथा देश में महागठबंधन बनने के बाद भाजपा का हारना निश्चित है। उत्तर प्रदेश में सपा के कितनी लोकसभा सीट पर लडऩे के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस पर तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैसला लेंगे।

पैक्सफेड चुनाव में तोताराम यादव के हंगामे के सवाल पर कहा कि चुनाव में जमकर बेईमानी हो रही है। जब नामांकन ही नहीं करने दे रहे तो चुनाव क्या होगा। हम तो कह रहे हैं कि अब चुनाव बन्द कर इसका भी सरकारीकरण कर दो। शिवपाल सिंह जागीर विकास खंड के पर्वतपुर हवेली में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे।

Next Story
Share it