भुला नहीं सकते शचींद्रनाथ त्रिपाठी का योगदान :ललई यादव

बरसठी/जौनपुर। वरिष्ठ नेता और सपा के पूर्व विधायक स्व.शचींद्रनाथ त्रिपाठी की तेरही के मौके पर उनके पैतृक गाँव हरिद्वारी में दलीय सीमाएं टूट गईं। विभिन्न दलों के नेता उनके पैतृक आवास पहुंचे और तेरही कार्यक्रम में शामिल हुए। गमगीन माहौल में लोगों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' पूर्व विधायक स्व.शचींद्रनाथ त्रिपाठी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके स्मृति में पौधरोपण किया इस मौके पर उन्होंने कहा पंडित जी पार्टी कें प्रति महत्वपूर्ण योगदान कों याद किया। सपा कें प्रतिनिष्ठा व योगदान कों भुलाया नहीं जा सकता। उनका पार्टी कें लिए बड़ा योगदान रहा। उनके निधन सें पार्टी कीं अपूर्णनीय क्षति हुईं।
वहीं उनके महाविद्यालय पर आने वालों का तांता सुबह से ही लग गया था। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। गम के माहौल में लोगों ने अपने प्रिय नेता शचींद्रनाथ के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपना दल एस विधायक प्रतिनधि श्याम दत्त दुबे,सात्विक तिवारी, अभिषेक यादव समाजसेवी,धर्मेंद्र मिश्रा,रजनीश मिश्रा,राहुल त्रिपाठी,लक्ष्मीकांत यादव,राजन,मोहित तिवारी,विकास यादव,अमित यादव,प्रीतम यादव
समेत हर दल के नेता कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में शिरकत की।