आनंदसेन यादव ने पीड़ितों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा, दबंगो पर सख्त कार्यवाही की माँग

अयोध्या ।कोतवाली क्षेत्र के खाले का पुरवा गाॅंव की घटना से सभी का दिल दहला दिया। गत 28 जून खाले का पुरवा गाॅंव जो कि अयोध्या नगर निगम का वार्ड नं0-6 रामचन्द्र परमहंस में सत्ता पक्ष के दबंग भूमाफ़िया व उनके गुर्गे लोगों के इशारे पर पुलिस प्रशासन के लोगों ने गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलवाकर घर गिरवा दिये व कुछ घरों को आग के हवाले करके गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया तथा गरीबो को जमकर मारापीटा।
सपा नेता व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की अगुवाई में एक 7 सदस्यीय प्रतनिधिमंडल घटना स्थल पर गया पूर्व मंत्री श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि सत्ता दल के इशारे पर दबंग भूमाफिया व उनके गुरगे व पुलिस के लोगों ने गाॅंव में ताण्डव किया है।
श्री यादव ने कहा कि भय और असुरक्षा के बीच ग्राम वासी जीने को मजबूर हैं, हर समय हर पल चारों ओर डर व भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने राजस्व नियमों की अनदेखी की है। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों व शातिर दबंग भू-माफियाओं पर अविलम्ब कार्यवाही की जाय और पुलिस हिरासत में लिये गये बेकसूर ग्रामीणों को अविलम्ब छोड़ा जाय और उन्हें जमीन से बेदखल न किया जाय।
उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निन्दा की जाय कम है। प्रदेश की योगी सरकार में गरीब और आम आदमी परेशान है। गरीबो को मरवाया जा रहा है। गरीबो को मरवाकर गरीबी मिटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिये समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
लोकप्रिय जिला सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी बताया कि प्रतिनिधीमंडल में छोटे लाल यादव , जय प्रकाश यादव , ननकन यादव , चौधरी बलराम यादव , राम गुलाम यादव आदि शामिल रहे।