Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री ललई यादव ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

पूर्व मंत्री ललई यादव ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
X

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वाँ जन्मदिन है जिसे पूरे प्रदेश में बड़े हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। वैसे अखिलेश यादव फिलहाल लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन आज के दिन उनके अनुनायी और पार्टी के कार्यकर्ता व बड़े नेता इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

जौनपुर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व पूर्व मंत्री शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई समेत सैकड़ों नेता कार्यकताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन सबसे अलग अंदाज व सादगी के साथ मनाया पार्टी कार्यालय में सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके बाद ज़िला अस्पताल पहुंकर कर फल वितरण किया। इस दौरान सपा श्यामबहादुर पाल,अभिषेक यादव,अमित यादव , पूनम मौर्य समेत कई बड़े नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक ललई यादव ने कहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करिश्माई व्यक्ति है। प्रधानमन्त्री के के दावेदारो में विपक्ष के चार पाँच व्यक्तियों में एक हम सबके महबूब नेता भी है। उनका बड़प्पन है कि उन्होंने कहा हमे प्रधानमन्त्री नहीं बनना है पुनः प्रदेश कि बागडोर संभालने कि इच्छा जाहिर कीं। अपने सरकार में उन्होंने अधिकांश वादे पूरे कर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। मिठाई खिलाकर एवं गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

कई जगहों पर किया गया आयोजन-

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर हवन पूजन, अस्पतालों में मरीजों तथा कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण, वृक्षारोपण तथा भण्डारा आदि का भी आयोजन किया गया। अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर नौजवानों में इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साह है।

Next Story
Share it