Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन...कौशाम्बी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया

पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन...कौशाम्बी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया
X

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्वांचल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया गया।

बनारस में अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटा। साथ ही पौधरोपण भी किया।

आजमगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान किया।

चंदौली जिले के मुगलसराय में सपा कार्यालय पूर्व सीएम के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा।

भदोही के ज्ञानपुर में भी सपा कार्यालय पर सपाइयों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

आज कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश खिलेश यादव जी के 45 वें जन्मदिन के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन पूर्व जिला सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड उधौ श्याम यादव द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रत्यासी चायल चंद्रबली सिंह पटेल ,जिला महासचिव अनवर खाँ साहब ,पूर्व विधानसभा अध्यछ इरफान अहमद ,जी ने साइकिल चला कर और केक काट कर जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य सहयोगी युवा नेता सुधीर कुमार यादव कृष्ण गोपाल यादवऔर तमाम युवा कार्यकर्ता कमल सिंह ,युवराज ,नितिन यादव,अंगद यादव ,सुभम यादव ,विकास,जितेंद्र यादव (हेडेन) सोनू अप्पू शिवम मौजूद रहे

Next Story
Share it