Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा संगठन के पुनर्गठन के लिए कौशाम्बी में बैठक की

सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा संगठन के पुनर्गठन के लिए कौशाम्बी में बैठक की
X

कौशाम्बी: सपा कार्यालय पर मंगलवार को सपा के युवा संगठन के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

प्रभारी दिग्विजय सिंह देव ने जिले से सपा के चारों युवा संगठन व राज्य कार्यकारिणी के लिए आवेदकों से बारी-बारी से अलग अलग मिलकर आवेदन लिए और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि युवा संगठनों में शिक्षित, अनुभवी, संघर्षशील युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि उनके नेतृत्व में जनपद में प्रभावी युवा संगठन तैयार हो सके।

इस मौके पर जिला अध्यछ खड़क सिंह पटेल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रबली पटेल इरफान अहमद सुधीर कुमार यादव उधौ श्याम गोपाल सिंह अरविन्द सिंह राजू पटेल अंचल सिंह अनवर अहमद गया प्रसाद चंद्रजीत यादव आदि बहुत से सैकड़ो कार्यकर्ताओ मौजूद रहे

Next Story
Share it