सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप का युवाओ ने किया जबर्दस्त स्वागत

वासुदेव यादव
अयोध्या-फैजाबाद। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व लोकप्रिय युवा नेता प्रदीप तिवारी का फैजाबाद आगमन पर सपाईयों द्वारा भव्य स्वागत सम्मना किया गया।
जिले के सहादतगंज चौराहे पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र एवं युवा नेता भाई सुल्तान अंसारी
की अगुवाई में रामनामा ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। यहां पर स्वागत से खुश नजर आए नेता प्रदीप तिवारी और कहा कि 2019 में सपा इतिहास रचेगी। बीजेपी का सुफ़ड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा देश व प्रदेश को बर्वाद कर रही है। जाती धर्म मजहब गुमराह व झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं।
यहां पर स्वागत करने वालों में शैलेन्द्र यादव, डाॅक्टर विनोद मिश्र, शक्ति जायसवाल, सुल्तान अंसारी, भविष्य यादव, सतीश यादव, अखंड सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, सौरभ शुक्ला व विजेंदर तिवारी सहित बड़ी संख्या में सपाई नेतागण शामिल रहे।