Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

निर्वाचन आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सपा कार्यकर्ता घर घर जाकर छूटे मतदाताओं के नाम शामिल करवाएंगे

निर्वाचन आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सपा कार्यकर्ता घर घर जाकर छूटे मतदाताओं के नाम शामिल करवाएंगे
X

वाराणसी 9 जून 2018 : समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर कार्यालय अर्दली बाजार वाराणसी पर आज जिले /महानगर अतिआवश्यक संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में शुरू कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित कराने पर गहन चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव व संचलन महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने तथा उपस्थित लोगों का आभार महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया।

जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मैं जनपद की 8 विधानसभाओं में चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक को अभियान का प्रभारी नियुक्त किया। समस्त जिले एवं महानगर कार्यकारिणी तथा समस्त आनुषंगिक प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष को अभियान पर सतत निगरानी रखने एवं विधानसभावार उनकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई।

बैठक के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने नवगठित जिला एवं महानगर कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों के जिला-महानगर अध्यक्षों तथा विधानसभा के अध्यक्षों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके ज्यादा से ज्यादा छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में सम्मिलित कराने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए तभी भाजपा के षड्यंत्रकारी नीतियों का मुकाबला किया जा सकता है।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अभियान पर सतत निगाह रखें वरना भाजपा किसी भी स्तर पर गड़बड़ी कर सकती है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में लाखों फर्जी मतदाताओं का नाम सूची में पकड़ा गया है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इन जुमले बाजो की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि जब से भाजपा की सरकार आई है इस देश का किसान, मजदूर, नौजवान, बुनकर, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं। अपने झूठे जुमलों से नरेंद्र मोदी ने इस देश को ठगा है।

बैठक में सभी नव चयनित पदाधिकारियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। बैठक में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल, डॉक्टर उमाशंकर यादव, जिला माहसचिव डॉक्टर रमेश राजभर, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश सचिव राजू यादव, महानगर सचिव सचिव दीपक यादव लालन, डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी, कन्हैया राजभर, वरिष्ठ पार्षद प्रशांत सिंह पिंकू, वरुण सिंह, अनिल पटेल, राजेश पासी, जियालाल राजभर, विवेक यादव, इरशाद अहमद, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, अजय प्रकाश राजू, शाबानुल मोअज्जम, रामचंद्र यादव, हीरू यादव, विवेक यादव छात्र नेता, विश्वनाथ पटेल, राजू यादव, जवाहर यादव, राजेश पासी, ईशान मिल्की, आशुतोष सिन्हा, भीष्म नारायण यादव, डॉ श्यामजीत सिंह यादव, आचार्य शंकर बिन्द, यशोदा पटेल, प्रिया अग्रवाल, प्रमिला यादव, पार्वती कन्नौजिया, दिनेश विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा, सुजीत यादव लक्कड़, चरनदास गुप्ता, कमलेश पाल, तेजनाथ पटेल, चंद्रभूषण कन्नौजिया, अवधेश चमार, राज्यवर्धन सिंह, गोपाल पांडेय, विजय विश्वकर्मा, संजय यादव, नन्हे जायसवाल, सत्यप्रकाश सोनकर, बृजेश पांडेय, कमलाकांत प्रजापति, सत्यनारायण यादव, अजय यादव भारतभूषण यादव, ह्रदय गुप्ता, राजकुमार यादव, मनोज यादव गोलू, विजय कन्नौजिया, अजय नारायण यादव गोलू, रमापति राजभर, विकास बावरा, रामकुमार यादव, मोहमद जीशान, मुकेश साहू, विश्वनाथ सोनकर, गुडडू मास्टर, मनोज सिंह, संतोष यादव, संदीप शर्मा, योगेंद्र यादव, अखिलेश यादव, राधेश्याम गुप्ता, सुलाब राजभर, मो0 जीशान, सुभाष यादव, मनोज सिंह की प्रमुख उपस्थिति थी।

Next Story
Share it