Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटकर किया अधमरा, दो पुलिसवालों के खिलाफ FIR
रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटकर किया अधमरा, दो पुलिसवालों के खिलाफ FIR
BY Suryakant Pathak2 Nov 2016 3:17 PM GMT
X
Suryakant Pathak2 Nov 2016 3:17 PM GMT
भोपाल एनकाउटर के खिलाफ लखनऊ में धरना दे रहे एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। उसका बचाव करने पहुंचे साथी की भी पुलिस ने पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक भोपाल में हुए एनकाउंटर की जांच के लिए रिहाई मंच के लोग लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच हजरतगंज थाने से सब इंस्पेक्टर ओंकारनाथ और विजय कुमार पहुंचे।
पुलिसवालों ने प्रदर्शनकारियों से बैनर हटाने को कहा। प्रदर्शन कर रहे राजीव यादव ने ऐसा करने से मना किया तो पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पुलिसवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच शकील कुरैशी ने पुलिस को पीटने से रोका तो पुलिस ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी।
रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं के मुताबिक पुलिस ने इन लोगों को बुरी तरह पीटा और घसीटते हुए ले गए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में ले जाकर राजीव को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई संगठन वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
घायल को ट्रामा में भर्ती करवाया गया है वहीं कार्यकर्ताओं ने दोनों पुलिसवालों के खिलाफ तहरीर लिखवाई है।
Next Story