रामगोपाल यादव पर जमकर तंज कसे शिवपाल ने
![रामगोपाल यादव पर जमकर तंज कसे शिवपाल ने रामगोपाल यादव पर जमकर तंज कसे शिवपाल ने](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/uid/nullb5fQ3QLFB2n7wyutlCIrPMmd6lJOeL4c0282442.jpg)
देवबंद (सहारनपुर) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने स्पष्ट कहा कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का शौक होता तो वह वर्ष 2003 में बन जाते। तब मुलायम सिंह यादव दिल्ली में थे और अखिलेश यादव का कोई अता-पता नहीं था। कहा कि परिवार के तिकड़मी लोग ही परिवार तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।
गांव भायला में सूबे के राज्यमंत्री रहे स्व. राजेंद्र सिंह राणा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिवपाल यादव ने खुद को सच्चा समाजवादी बताया और कहा कि पद का उन्हें कभी मोह नहीं रहा।
रामगोपाल यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन ज्यादा पढ़े लिखे लोग तिकड़मबाज होते हैं जो परिवार को तोड़ने का काम करते हैं। हमारे यहां भी परिवार में गड़बड़ी आंतरिक लोग ही करा रहे हैं। हालांकि परिवार एक है, हम एक हैं और समाजवादी पार्टी भी एक है।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा सपा के सच्चे कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की सेवा करते रहेंगे। कहा कि वह जितना प्रदेश में घूमे हैं, उतना तो मुख्यमंत्री जी भी नहीं घूमे। बोले कि उन्होंने सरकारी हेलीकॉफ्टर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल बोले कि भाजपा हंिदूू- मुस्लिमों को लड़ाकर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। भाजपा के नापाक मंसूबों को समाजवादी पार्टी सफल नहीं होने देगी। सपा का उद्देश्य प्रदेश की राजनीति से भाजपा जैसे सांप्रदायिक दलों को दूर करना है। इसके लिए वह धर्मनिरपेक्ष दलों और चौ. अजित सिंह से वार्ता कर रणनीति बनाने में लगे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह को चौ. चरण सिंह के बाद किसानों का सबसे बड़ा मसीहा बताया।
शिवपाल ने मंच से स्व. राजेंद्र राणा की पत्नी मीणा राणा व पुत्र कार्तिकेय राणा के सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह और पूरी पार्टी हमेशा राणा परिवार के साथ है और रहेगी। अध्यक्षता बीर सिंह यादव व संचालन सिकंदर गाड़ा ने किया।
मायावती सिर्फ रुपये लेना जानती हैं देना नहीं
शिवपाल ने तंज कसा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सिर्फ रुपये लेना जानती हैं, देना नहीं। मायावती ने वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक जनता की गाढ़ी कमाई प्रतिमाओं और पार्कों के नाम पर पानी की तरह बहाई। प्रतिमाएं बनवाने में 70 प्रतिशत तक कमीशन भी खाया, जिसका पर्दाफाश लोनिवि की रिपोर्ट में हुआ।
प्रो. रामगोपाल यादव पर जमकर तंज कसे। कहा कि मुङो मंत्री पद से हटाने का कोई मलाल नहीं है। प्रदेश के संगठन को मजबूत कर वह 2017 के चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का प्रयास करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री को सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। चचेरे भाई रामगोपाल यादव पर उन्होंने अपरोक्ष रूप से तंज कसते हुए यहां तक कह डाला की ज्यादा पढ़ा लिखा हुआ व्यक्ति भी समाज और परिवार के लिए अच्छा नहीं होता है।1भायला गांव के डिग्री कालेज में उमड़ी भीड़ से उत्साहित सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों में मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव पर जमकर प्रहार कर डाले। कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार देना सरकार का काम है। किसानों के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होगा। गांव जड़ौदा पांडा गांव के किसानों को उदाहरण देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यहां के दर्जनों गांव के किसान पिछले 18 वर्ष से खेतों की सिंचाई के लिए नहर का पानी मांग रहे हैं। अगर वह मंत्री होते तो 24 घंटे में किसानों को पानी दे दिया जाता है, लेकिन अब उनके हाथ में कुछ नहीं है। किसानों की समस्याओं को लेकर वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। कहा कि परिवार में कुछ चापलूस लोगों ने फूट डालने का प्रयास किया था। कहा कि बिहार चुनाव में जेडीयू, राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था। इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को चुना गया था, लेकिन आतंरिक लोगों ने संप्रदायिक ताकतों के इशारे पर नेता जी का महागठबंधन से नाता तुड़वा दिया। 1महागठबंधन बनाने के दिए संकेत 1सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी के चुनाव में महागठबंधन को तैयार करने की नींव डाल दी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जेडीयू, राजद, कांग्रेस और रालोद को एक मंच पर लाने का दांव खेलते हुए सांप्रदायिक ताकतों को प्रदेश की राजनीति से उखाड़ने का आह्वान किया। इसके कई सियासी मायने हैं।प्रशांत त्यागी, देवबंद1सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भायला गांव की धरती से अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव और चचेरे भाई प्रो. रामगोपाल यादव पर जमकर तंज कसे। कहा कि मुङो मंत्री पद से हटाने का कोई मलाल नहीं है। प्रदेश के संगठन को मजबूत कर वह 2017 के चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का प्रयास करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री को सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। चचेरे भाई रामगोपाल यादव पर उन्होंने अपरोक्ष रूप से तंज कसते हुए यहां तक कह डाला की ज्यादा पढ़ा लिखा हुआ व्यक्ति भी समाज और परिवार के लिए अच्छा नहीं होता है।1भायला गांव के डिग्री कालेज में उमड़ी भीड़ से उत्साहित सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों में मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव पर जमकर प्रहार कर डाले। कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार देना सरकार का काम है। किसानों के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होगा। गांव जड़ौदा पांडा गांव के किसानों को उदाहरण देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यहां के दर्जनों गांव के किसान पिछले 18 वर्ष से खेतों की सिंचाई के लिए नहर का पानी मांग रहे हैं। अगर वह मंत्री होते तो 24 घंटे में किसानों को पानी दे दिया जाता है, लेकिन अब उनके हाथ में कुछ नहीं है। किसानों की समस्याओं को लेकर वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। कहा कि परिवार में कुछ चापलूस लोगों ने फूट डालने का प्रयास किया था। कहा कि बिहार चुनाव में जेडीयू, राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था। इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को चुना गया था, लेकिन आतंरिक लोगों ने संप्रदायिक ताकतों के इशारे पर नेता जी का महागठबंधन से नाता तुड़वा दिया।