Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुलायम से मिले अखिलेश, अब मंत्रिमंडल में वापस होंगे शिवपाल

मुलायम से मिले अखिलेश, अब मंत्रिमंडल में वापस होंगे शिवपाल
X
लखनऊ : समाजवादी परिवार व पार्टी में नाटकीय घटनाक्रम आज भी जारी है। शिवपाल सिंह यादव की बर्खास्त मंत्रियों के साथ आज पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ मुलाकात के बाद सीएम अखिलेश यादव भी उसने मिले। माना जा रहा है कि अब सभी बर्खास्त मंत्री फिर से अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में वापस होंगे।

पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मुलायम सिंह यादव ने अपने आवास पर बुलाया। शिवपाल सिंह यादव के साथ ओम प्रकाश सिंह, नारद राय तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ वार्ता की।

माना जा रहा है कि ओम प्रकाश सिंह, नारद राय व शादाब फातिमा के साथ ही शिवपाल सिंह यादव की एक बार फिर से अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में वापसी होगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर कल विधान परिषद सदस्य आशु मलिक के साथ मारपीट करने वाले मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय को अखिलेश मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है।
Next Story
Share it