Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कानपुर में 500 रुपये में स्कूली छात्र-छात्राओं की 'बेशर्म पार्टी', 25 गिरफ्तार

कानपुर में 500 रुपये में स्कूली छात्र-छात्राओं की बेशर्म पार्टी, 25 गिरफ्तार
X

शहर में जगह-जगह बिना किसी लाइसेंस के दारु का पार्टियां चल रही है। कल किदवई नगर एक हुक्का बार में शराब परोसी जा रही थी। दिन में चल रही इस पार्टी में लड़कों के साथ लड़कियां भी नशे में धुत मिली।

यहां पर सिर्फ में 500 रुपए में लड़के-लड़कियों को शराब परोसी जा रही थी। एक लड़के के साथ लड़की की इंट्री भी फ्री थी। शराब पार्टी के नाम पर अश्लीलता तथा बेशर्मी चरम पर थी, उसी समय पुलिस ने छापा मारा।

पुलिस का छापा पड़ते ही कुछ लोग तो मुंह छुपाने लगे तो कई ने विधायक, पुलिस अधिकारी तथा सीएमओ का रुतबा दिखाकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कल किदवई नगर इलाके में हुक्का पार्लर पार्टी में छापामारी की। इस दौरान इसमें दो दर्जन से ज्यादा लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। यहां पर अवैध रुप हुक्का पार्टी चल रही थी, जिसमें नशे की हालत में लड़के- लड़कियां झूमते नजर आए। यहां पर 520 रुपए में वाइन और हुक्का अनलिमिटेड था। एक लड़के के साथ लड़की की इंट्री फ्री थी। दारू के साथ स्नैक भी था।

कानपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में जगह-जगह खुले हुक्का बार और पूल सेंटर जुआखाने और शराब परोसने के अड्डे बन गए। यहां पर बड़ी संख्या में लड़के व लड़कियां दिन में ही बेशर्मी की हद पार करते हैं। यहां पर 50 से अधिक किशोर-किशोरी नशे में धुत थे। यह लोग नामी गिरामी लोगों, बड़े अधिकारियों और राजनैतिक हस्तियों के परिवार से जुड़े हैं। जैसे ही इनके पकड़े जाने की सूचना मिली, छुड़ाने के लिए अधिकारियों के पास फोन आने लगे। मामला चर्चा में आ जाने पर पुलिस ने सभी का चालान करने के साथ पार्टी के दो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

किदवई नगर के ब्लॉक में क्षेत्रीय लोगों ने एक हुक्का बार के अंदर शराब परोसने और अश्लीलता होने की शिकायत की थी। कल दोपहर मुखबिर से हुक्का बार में काकटेल पार्टी की जानकारी मिलने पर गोङ्क्षवदनगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने सर्किल फोर्स के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बार में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद जोड़े व कर्मचारी भागने लगे। कुछ बगल के मकान की छत पर चढ़ गए। करीब 45 मिनट की कार्रवाई में पुलिस ने हुक्का बार की आड़ में शराब, बीयर व वाइन परोसे जाने का खुलासा करते हुए 25 नाबालिग जोड़ों को पकड़ा। छापेमारी के दौरान आयोजक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने कर्मियों को हिरासत में ले लिया। सीओ के मुताबिक किदवई नगर के अंकुर दीक्षित उर्फ गोलू और निहाल यादव के खिलाफ शराब परोसने और आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

500 रुपए का पास, लड़कियों की फ्री इंट्री

आयोजकों ने पार्टी के लिए खास तरह का पास रखा था, जिसकी कीमत 500 रुपए थी। लड़कियों की इंट्री फ्री थी। हुक्का बार में युवक-युवतियों और नाबालिगों के आने की सूचना थी। किसी को भी इतनी अधिक संख्या के बारे में अंदाजा नहीं था। कार्रवाई के दौरान कई युवक और युवतियों ने अपने आप को कमरे में भी बंद कर लिया था।

पता नहीं मेरे मामा विधायक हैं.. और मेरे पिता सीएमओ

मुंबई, गोवा और चंडीगढ़ की तरह इतनी बढ़ी संख्या में हुक्का बार से पकड़े गए नाबालिग और युवकों की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। पुलिस अधिकारियों के पास देर रात तक फोन घनघनाते रहे। फोन नेताओं, रसूखदारों से लेकर शहर के उन प्रतिष्ठित लोगों के थे, जिनके लाडले पार्टी करने के चक्कर में हिरासत में पहुंच गए। पुलिस के अधिकारी भी कार्रवाई करने में असमंजस में पड़े रहे। कल दोपहर हुक्का बार के बाहर भारी फोर्स देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

करीब बीस मिनट के लिए जाम भी लग गया। हुक्का बार के अंदर से युवक व नाबालिगों के बाहर आते ही बाहर खड़ी भीड़ मोबाइल से वीडियो और फोटो लेने लगे। कुछ युवकों ने वहीं रसूखदारी दिखाने की कोशिश की, लेकिन सीओ ने उन्हें बाकी लोगों संग नौबस्ता थाने भेज दिया। एक युवक स्वयं को सपा विधायक का भांजा बताकर थाने में भी हंगामा करता रहा। वहीं इटावा में तैनात पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार भी अपनी पैरवी करने लगा। एक किशोर अपने पिता को एक जिले का सीएमओ बता रहा था।

Next Story
Share it