Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

घमासान के बाद समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर

घमासान के बाद समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर
X

समाजवादी परिवार में घमासान के बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इस चुनावी सर्वेक्षण में बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने के संकेत हैं।

उत्तर प्रदेश के ताजा चुनावी सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी पर बड़ी बढ़त बना ली है। इससे पहले के एक सर्वेक्षण में इनके बीच नेक टू नेक फाइट थी।

समाजवादी परिवार में घमासान के बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इस चुनावी सर्वेक्षण में बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने के संकेत हैं। सर्वे में कहा गया है कि हाल ही में पार्टी में मचे घमासान के बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी को 94 से 103 सीट हासिल हो सकती है। यादव वर्ग अब भी समाजवादी पार्टी के साथ है। प्रदेश में मुस्लिम वोटर भी समाजवादी पार्टी को वोट करने की बात कर रहा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की नैया प्रशांत किशोर भी पार लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कांग्रेस को तो अब आठ से 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्राइवेट न्यूज चैनल के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 170-183 सीटें मिल सकती हैं जबकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी को अब तो महज 115-124 सीटें ही हासिल होंगी। हालांकि 21 परसेंट मुस्लिम वोटर बीएसपी को वोट कर सकता है।प्रदेश के 70 परसेंट दलितों का कहना है कि वे हाथी के साथ हैं। प्रदेश में ओबीसी और फॉरवर्ड क्लास भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। सर्वे में कहा गया है कि यादवों को छोड़कर 44 परसेंट अन्य पिछड़ा वर्ग बीजेपी को वोट करने के पक्ष में है। इतना ही नहीं 61 परसेंट फॉरवर्ड क्लास भी मजबूती से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा दिख रहा है। प्रदेश के 70 परसेंट दलितों का कहना है कि वे हाथी के साथ हैं।

दलितों के खिलाफ बढ़े अत्याचार की वजह से बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। दलितों को अपने पाले में लाने की उसकी सभी कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं। प्रदेश के 70 परसेंट दलितों का कहना है कि वे हाथी के साथ हैं।

Next Story
Share it