Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश एक टीम के साथ जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के लोकार्पण में पहुंचे, दूसरी टीम सन्देश यात्रा के जरिये काम का प्रचार कर रही

अखिलेश एक टीम के साथ जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के लोकार्पण में पहुंचे, दूसरी टीम सन्देश यात्रा के जरिये काम का प्रचार कर रही
X

शाहजहांपुर : मुलायम संदेश यात्र का जनपद में सपाईयों ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में स्वागत किया। रथ पर सवार युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से किये गए वायदों से कहीं अधिक विकास कार्य कर एक मिशाल कायम की है।

राजीव चौक पर बंडा से आई मुलायम संदेश यात्र का सपाईयों ने भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक शकुंतला देवी, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार आदि का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ फूलमालाओं से किया। इसमें नगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा, सिद्धेश पांडेय, जगजीत सिंह टांडे, नौशाद खां, महेश शर्मा, राकेश यादव, शोभा यादव, सर्वेश शर्माआदि मौजूद रहे।

पूरनपुर से आई सपा की संदेश यात्र का कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने अखिलेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताया। जिला सचिव राजीव गंगवार, राजू सिंह, जरनैल सिंह चींटी, कृष्ण कुमार वर्मा, बबलू यादव, छत्रपाल यादव, प्रधान अजरुन सिंह, विजय मिश्र, भानू मिश्र आदि रहे।



Next Story
Share it