संदेश यात्र लेकर आए सयुस के अध्यक्ष ने किया दोबारा सरकार का दावा
बरेली : मुलायम संदेश यात्रा का बरेली में जबरजस्त स्वागत हुआ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अशोक यादव, ठाकुर संतोष सिंह, राहुल सिंह ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। पीलीभीत बाईपास पर सभा में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, बिलाल बेग, रविन्द्र यादव, इस्लाम कुरैशी इत्यादि ने भी विचार रखे। इसके बाद संदेश यात्र नवाबगंज रवाना हो गई।संदेश यात्र लेकर आए सयुस के अध्यक्ष ने किया दोबारा सरकार का दावा, भमोरा में आदेश यादव गुडडू, हृदेश यादव, चाड़पुर में अशोक यादव, क्यारा में मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत हुआ। गांधी उद्यान पर युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सैफ खां, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष विशाल यादव व यूथ बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। यूनिवर्सिटी के सामने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव सक्सेना ने तलवार भेंट कर की।
समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का नाम लेते सकुचाते दिखे। नेताजी-नेताजी ज्यादा कहते रहे।
पार्टी में बड़ों के झगड़े में कोई कुर्बान होने के लिए तैयार नहीं है। जिस तरह पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और फिर प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने विरोधी गुट के पर कतरना शुरू किए, उससे सपा नेता सचेत हो गए हैं। वे इधर या उधर का दिखने के बजाय नेताजी का नाम जपने में ही भलाई समझ रहे हैं। जिले में संदेश यात्र लेकर समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने भी यही जाहिर कराया। वह नेताजी मुलायम सिंह यादव का जिक्र बार-बार कर रहे थे। पार्टी में विवाद पर बात की तो कहने लगे कि नेताजी सब ठीक कर लेंगे।
उनकी बात कोई टालता नहीं है। वह पार्टी के लोगों के बातचीत में भी नेताजी को ही आगे रखे रहे। चूंकि संदेश यात्र सरकार के गुणगान को निकाली गई है, इसलिए मुख्यमंत्री के काम जरूर गिनाते रहे।