Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल की संगठन पर पकड़ और मजबूत, देखिये समाजवादी पार्टी की नई कमेटी

शिवपाल की संगठन पर पकड़ और मजबूत, देखिये समाजवादी पार्टी की नई कमेटी
X

सपा परिवार में चल रही उथल पुथल के बीच प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने संगठन पर पकड़ और मजबूत कर ली है। पहले टिकट बंटवारे व अब संगठन में फेरबदल कर शिवपाल ने साफ संदेश दे दिया है। हालांकि शिवपाल ने यह भी साफ कर दिया है कि टिकट बंटवारे समेत सभी फैसलों में अखिलेश यादव की सहमति है।

अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहते पिछले साल ही जनवरी में सपा ने अपनी नई कार्यकारिणी बनाई थी। अब नई कमेटी में पुराने सचिवों को या तो बदल दिया गया है या केवल सदस्य ही रखा है। पिछली कमेटी में सनातन पांडेय सचिव थे। अब सदस्य ही रह गए हैं। विद्यावती राजभर जरूर सचिव बनी रहने में कामयाब रहीं। यूथ बिग्रेड से जुड़े कई नेता तो कार्यकारिणी से बाहर हो गए हैं।समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के अलावा 22 सचिव बनाए हैं। बुलंदशहर के पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह महामंत्री, लखनऊ के राजकुमार मिश्र कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

सचिव

बहराइच के रघुनंदन सिंह काका, उन्नाव के विधायक उदय राज यादव, बस्ती के श्रीपति सिंह, सहारनपुर के बख्तावर सिंह, सीतापुर के विधायक अनूप गुप्ता, इलाहाबाद के एसएन सिंह, जौनपुर के सतेंद्र उपाध्याय, लखनऊ के राजेश यादव, फैजाबाद के पीएन चौहान, कानपुर के संतोष द्विवेदी, अकबरपुर अंबेडकर नगर की विद्यावती राजभर, इलाहाबाद के श्यामलाल पाल, आजमगढ़ के राम दुलार राजभर, फतेहपुर के अशोक पटेल, लखनऊ के प्रेम प्रकाश वर्मा, झांसी के संत सिंह सरेसा, अमरोहा के राहुल कौशिक, लखनऊ के देवेंद्र सिंह, आजमगढ़ के दीपक मिश्र, फैजाबाद की रंजना सिंह, हरदोई के पारुल दीक्षित।

सदस्य

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, कैबिनेट मंत्री नारद राय, शामली के प्रो. यशपाल सिंह गुर्जर, एमएलसी राजेंद्र चौधरी व एसआरएस यादव, विधायक रामलाल अकेला, डा.पी. के. राय गोरखपुर, नरेन्द्र भाटी गौतमबुद्धनगर, जमीरउल्ला खां अलीगढ़, मुश्ताक काजमी इलाहाबाद, सत्यवीर सिंह प्रजापति मुजफ्फरनगर, राम निहोर यादव सोनभद्र, रामकिशोर अग्रवाल गाजियाबाद, श्रीमती अम्बेश कुमारी महोबा, श्रीमती जानकी पाल सुल्तानपुर, डा.रक्षपात सिंह अलीगढ़, उज्जवल रमण सिंह इलाहाबाद, बहादुर सिंह यादव वाराणसी, जगदम्बिका सिंह पटेल मिर्जापुर, कन्हैया लाल गुप्ता वाराणसी, नथुनी कुशवाहा कुशीनगर, रामललित चौधरी बस्ती, सनातन पाण्डेय बलिया, जय गोपाल सोनी बलरामपुर, जवाहर लाल मौर्य मिर्जापुर, हैदर अली खां टाइगर गाजीपुर, डा.एस.टी.हसन मुरादाबाद, बुद्ध सिंह यादव अमरोहा, मो.अब्बास मेरठ, मो.अल्ताफ इटावा, गेना लाल देवरिया, एमएलसी रणविजय सिंह गोण्डा, डा.जाहिद खां बरेली, डा.अभय यादव लखनऊ, श्रीमती रजिया नवाज लखनऊ, नवीन कुमार सक्सेना मैनपुरी, मैनपाल सिंह उर्फ पिंटू राणा, मेरठ, अब्दुल सलमान खान, इलाहाबाद, मौलाना इरफानुल हक कादरी, कन्नौज, दलजीत निषाद फतेहपुर, विश्वनाथ विश्वकर्मा, गोरखपुर, डॉ. कृष्ण भान सिंह सैंथवार, गोरखपुर, धनंजय उपाध्याय लखीमपुर, कृष्णा सिंह, आगरा, मुकेश चौधरी मुजफ्फरनगर, हीरा ठाकुर, लखनऊ, अर्चना राठौर मैनपुरी।

सुल्तानपुर के शकील अहमद, लखनऊ की माला द्विवेदी, कानपुर की नीलम रोमिला सिंह, लखनऊ शम्मी बोरा, इलाहाबाद के पंधारी यादव, कानपुर के सरदार हरजीत सिंह, अमरोहा के ब्रहम सिंह पंवार, हरदोई के अनिल सिंह बीरू व सहारनपुर के जगपाल दास गुर्जर को सदस्य बनाया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य

माता प्रसाद पांडेय , सिद्धार्थ नगर, बलराम यादव, आजमगढ़, अशोक वाजपेयी हरदोई, अहमद हसन अम्बेडकर नगर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह शामली, केसी पांडेय गोरखपुर, पूर्व सांसद सुशीला सरोज लखनऊ, जरीना उस्मानी हमीरपुर, विनय श्रीवास्तव, कन्नौज, हाजी सरताज अनवर, कानपुर नगर, सूर्य कुमार बहराइच, नरेश उत्तम, कानपुर, अरविंद सिंह गोप बाराबंकी, रमेश प्रजापति, गाजियाबाद, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, फैजाबाद, मधु गुप्ता लखनऊ, सुरेश चंद्र पांडेय, रायबरेली व आनंद अग्रवाल बहराइच।

Next Story
Share it