Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में मुलायम संदेश यात्रा का हुआ स्वागत

मुजफ्फरनगर में मुलायम संदेश यात्रा का हुआ स्वागत
X

मुजफ्फरनगर। 2017 विधानसभा चुनाव में भी सत्ता हांसिल करने की तैयारियों में जुटी सपा सरकार ने बुधवार की शाम नगर में मुलायम संदेश रथ यात्रा निकाली। संदेश यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं व सरकार द्वारा कराये गए विकास की जानकारी दी गई। यात्रा निकाले को दिल्ली से चले समाजवादी पार्टी के सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा व समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनहितकारी योजनाओं व मुलायम सिंह यादव के संदेश को विभिन्न आधुनिक माध्यमों से जनता तक पहुंचाया।


संवाद कर सरकार के कार्यो के प्रति उनकी राय भी ली गई।

वहीं रामपुर तिराहे से लेकर जानसठ रोड तक विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ता व नेताओं ने जोरदार स्वागत हुआ।

मुलायम सिंह यावद के संदेश व पिछले साढे चार सालों के विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करते हुए संदेश यात्रा शहर में दाखिल हुई। पहले रूड़की चुंगी पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा व समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव का पुष्पों के वर्षा से स्वागत किया।

यात्रा आगे बढ़ी तो अहिल्याबाई होल्कर तिराहे पर भी स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साहित होकर खडे रहे। वहीं शिवचौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक पर भी कार्यकताओं ने मुलायम संदेश रथ यात्रा में शामिल नेताओं को स्वागत किया। इस बीच नगर में कुछ मिनट के लिए रथ यात्रा महमूदनगर में सभासद वाजिद के आवास पर रूकी। जहां किरनमय नन्दा ने लोगों से बातचीत कर प्रदेश सरकार के विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनता से फीड बैक लिए। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार की योजनाओं के पेम्पलेट भी वितरित किए। जानसठ रोड के रास्ते सेंदश यात्रा नगर से निकलकर जानसठ पहुंची। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा नेता गौरव स्वरूप, उमाकिरण, प्रमोद त्यागी, हारून आदि स्थानीय सपा नेता देवबंद से ही सपा के वरिष्ठ नेताआं के साथ संदेश रथ यात्रा शामिल रहे। नगर में मुलायम संदेश रथ यात्रा के स्वागत करने वालों में सपा नेता राजकुमार, जिया चौधरी, वसी अंसारी, गौरव जैन, सूर्य प्रताप, राशिद कुरैसी आदि स्थानी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story
Share it