Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गुजरात तट से पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 9 लोग थे सवार

गुजरात तट से पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 9 लोग थे सवार
X
भारतीय तटरक्षक बल के जहाज 'समुद्र पावक' ने रविवार को समुद्र से एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी है। यह नाव गुजरात तट से दूर पकड़ी गई है। इसमें 9 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसने अभी पूछताछ की जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल पाकिस्तानी नाव और उसके क्रू मेंबर्स को जांच के लिए पोरबंदर ले जा रही है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ कि नाव में सवार पाकिस्तानी मछुआरे हैं, जो गलती से भारत की समुद्री सीमा में घुस गए हैं या फिर किसी और मकसद से भेजे गए लोग हैं। बता दें, मुंबई के 2008 के हमलों के वक्त भी आतंकी समुद्र के रास्ते से आए थे। उरी हमले और भारत की ओर से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की समुद्री सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Next Story
Share it