Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

यूपी में टैक्स-फ्री हुई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

यूपी में टैक्स-फ्री हुई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
X
क्रिकेटर महेंद्र स‌िंह धोनी पर बनी बायोपिक एमएस धोनी यूपी में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं।बता दें कि बीते दिनों फिल्म की कास्ट लखनऊ में प्रमोशन के लिए आई थी। इस दौरान लीड एक्टर सुशांत स‌िंह सहित पूरी टीम ने सीएम अखिलेश और उनके परिवार से मुलाकात की थी।

महेंद्र सिंह धोनी झारखंड से हैं, झारखंड सरकार ने भी फिल्म की रिलीज से पहले टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी थी।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी जर्नी की शुरुआत भी। फिल्म में धोनी के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया गया है।
Next Story
Share it