Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आदित्य यादव ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

आदित्य यादव ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
X
लखनऊ, : उत्तर प्रदेश पीसीएफ सभापति आदित्य यादव ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी हैं।
अपने बधाई संदेश में श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन!
विश्व आज गांधीजी के सम्मान में अहिंसा दिवस मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
आइए, हम भारतवासी भी आज उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। बापू का जीवन सदियों तक हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनके सिद्धान्त और आदर्श हमें हर मुश्किल में राह दिखाते रहेंगे। उन्होंने राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन में शुचिता के साथ-साथ व्यक्ति विशेष के परिमार्जन का रास्ता भी सुझाया।

Next Story
Share it