Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बलात्कार आरोपी को दी भयानक मौत, गुप्तांग काटकर शव को पेड़ पर लटकाया

बलात्कार आरोपी को दी भयानक मौत, गुप्तांग काटकर शव को पेड़ पर लटकाया
X
बाराबंकी: बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के मंझियावा गांव से भयानक मर्डर होने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल यहां के रहने वाले बलात्कार आरोपी मुकेश रावत का गुप्तांग काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक के शव को पेड़ पर लटका दिया गया। मृत युवक के घर वालों ने खुलासा किया है कि जिस लड़की पर बलात्कार का आरोप लगा है उसका मुकेश के साथ अफेयर था।

गांववासियों के अनुसार जिस लड़की पर बलात्कार का आरोप लगा था उससे मिलता रहता था। दोनों के बीच करीब एकत साल से चक्कर चल रहा था। कुछ दिनों पहले लजड़की की शादी कहीं ओर करवा दी गई जब वह ससुराल से वापस घर आई तो मुकेश उस से मिलने के लिए आया था। 29 सितंबर को जब वह मिले तो लड़की के परिवार वालों ने उन्हें एक साथ देख लिया। लड़की ने बचने के लिए मुकेश पर बलात्कार का आरोप लगा दिया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद 30 सितंबर को लड़की परिवार वालों ने मुकेश की बहरमी से हत्या कर उसका शव पेड़ से लटतका दिया।

परिजनों का आरोप है कि मुकेश की हत्‍या से पहले उसके साथ मार पीट की गई। इतना ही नहीं, हत्‍यारों ने मुकेश के नाखून भी कुचल दिए और गुप्तांग भी काट दिया। इसके बाद मुकेश के शव को पेड़ से लटका दिया गया। जिस लड़की ने मुकेश पर बलात्‍कार का आरोप लगाया था उसके परिजन फरार हैं। लड़की के घर पर ताला लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
Share it