Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मै भ्रष्टाचारी हूं तो राहुल गांधी के जीजा राबर्ट बढेरा पर लगे आरोप क्या है: गायत्री प्रजापति
मै भ्रष्टाचारी हूं तो राहुल गांधी के जीजा राबर्ट बढेरा पर लगे आरोप क्या है: गायत्री प्रजापति
BY Suryakant Pathak28 Sep 2016 9:07 AM GMT
X
Suryakant Pathak28 Sep 2016 9:07 AM GMT
अमेठी: भ्रष्टाचार के आरोप के कारण बर्खास्तगी झेलने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश में अखिलेश मंत्रिमंडल में चौथी बार शामिल होने वाले गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले गांधी को अपने जीजा राबर्ट बढेरा पर लगे आरोपों के बारे में विचार करना चाहिए था। राहुल ने नहीं किया गरीबों के आंसू पोछने का काम प्रजापति ने कल शाम यहां एक जनसभा में कहा राहुल गांधी मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं। उनके जीजा क्या हैं। अमेठी की गरीब जनता और समाजवादी पार्टी (सपा) की बदौलत वह लोकसभा में पहुंचते हैं मगर उन्होने कभी गरीबों के आंसू पोछने का काम नहीं किया। अमेठी में अब समाजवादी सिस्टम ही चलेगा। कांग्रेस के गढ माने जाने वाले अमेठी में उन्होने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ललकारते हुए कहा कि दोनो दल चाहें तो अपने सबसे बेहतर प्रत्याशी को यहां से आजमा लें। उनके हिस्से में हार के सिवा कुछ नही आएगा। भ्रष्टाचार के आरोप के चलते हुए थे बर्खास्त गौरतलब है कि पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 12 सितम्बर को बर्खास्त कर दिया था। इस मामले को लेकर शिवपाल सिंह यादव के तल्ख तेवर और मुख्यमंत्री से तनाव के चलते सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पिछले सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार में प्रजापति को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
Next Story