Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने कहा- हटाएंगे बायस्ड अधिकारियों को

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने कहा- हटाएंगे बायस्ड अधिकारियों को
X
लखनऊ.मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने मंगलवार को योजना भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्‍होंने यहां कहा कि हमने 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी का पूरा ब्यौरा लिया। राजनीतिक दलों के लोगों से मुलाकात की। अफसरों के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की है।
बायस्ड अधिकारियों को हटाएगा जाएगा
- उन्‍होंने यहां कहा कि सभी दलों का मानना है कि चुनाव में धनबल, बाहुबल पर रोक लगे।
- कई दलों ने स्थानीय पुलिस के बारे में आशंका जाताई है। उनके अनुसार वे चुनाव प्रभावित कर सकते हैं।
- उन्होंने कहा है कि कई अधिकारी सही काम नहीं कर रहे हैं, वो प्रचार प्रसार में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर सकते हैं।
- इस लिए दलों ने चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग की है।
- वहीं चुनाव आयोग बायस्ड अधिकारियों को हटाएगा।
वोटिंग परसेंटेज बढ़ाना प्राथमिकता
- मतदाता सूची के लिए स्पेशल कैम्पेन चलेगा।
- 8,9.22,23 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण। युवाओं और महिलाओं पर आयोग का फोकस रहेगा।
- इस चुनाव में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।
- यूपी में 13.8 करोड़ वोटर्स हैं।
- वोटर जागरुकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे।
- 70-75% वोटिंग का लक्ष्य रख गया है।
- 7 प्रकार की सुविधाएं पोलिंग स्टेशन पर रहेंगी।
पु‍लिस स्टेशन पर रहेगा फोकस
- थाने लेवल पर अपराधियों को चिन्‍हित किया जाएगा।
- डीजीपी को निर्देश दिया है कि पिछले चुनाव में जिन अपराधियों ने घटनाएं की हैं, उन पर कार्यवाही तेज करें।
- हथियार जमा करने में लापरवाही बरती जाती है। उस पर भी निर्देश दिया है।
- हमारा पूरा फोकस पु‍लिस स्टेशन पर रहेगा। क्योंकि हमारा मानना है कि पु‍लिस स्टेशन पर नियंत्रण से हमारा वोटर गुड फील करेगा।
- हमारी मीटिंग नारकोटिक्स, इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ भी हुई है।
- चुनाव में कैसे शराब और पैसे के प्रयोग को रोक जा सके इसके लिए बात हुई है।
Next Story
Share it