Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अब विभाग बंटवारे पर निगाहें

अब विभाग बंटवारे पर निगाहें
X

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंत्रिमंडल 'हाउस फुल' होने के बाद अब नये व प्रोन्नत वजीरों के विभागों पर निगाहें लग गयी हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथकार्य बंटवारे पर चर्चा कर ली है। एक-दो दिन में विभागों के बंटवारे की उम्मीद है।

आठवें विस्तार में अखिलेश यादव ने चार नये मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और छह को प्रोन्नति देने व एक राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने के बाद उनके विभागों के बंटवारे पर मंथन किया। सपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम के आवास पर चर्चा की और अपनी प्राथमिकताएं भी बतायीं। सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे पर राय बन गयी है।


मुलायम-अखिलेश के घर पहुंचे मंत्री :शपथ लेने के बाद मंत्री सीधी विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। मुलायम ने मंत्रियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का संदेश दिया और सरकार का कामकाज जनता तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा। सपा मुखिया से मिलने जाने वालों में गायत्री प्रजापति, मनोज पांडेय, शिवाकांत ओझा, हाजी रियाज अहमद, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्र और नरेंद्र वर्मा शामिल थे। यहां से निकलकर मंत्री मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश दिया।

Next Story
Share it